सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Muskan won bronze medal in National Para Athletics Championship

Bhiwani News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुस्कान ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Muskan won bronze medal in National Para Athletics Championship
परिजनों के साथ राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेता मुस्कान 
विज्ञापन
भिवानी। ओडिशा में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के विद्या नगर निवासी मुस्कान ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कैटेगरी एफ-34 में सीनियर ओलंपियन खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
Trending Videos

यह प्रतियोगिता 17 से 21 मार्च तक ओडिशा में आयोजित की गई थी। मुस्कान इससे पहले भी जूनियर कैटेगरी एफ-33 में शॉटपुट स्पर्धा में गुजरात और चेन्नई में आयोजित नेशनल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा खेलो इंडिया दिल्ली में भी वह स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। ग्वालियर में आयोजित जूनियर स्पर्धा में भी मुस्कान तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता रमेश श्योराण ने बताया कि दुबई में आयोजित यूथ एशियन प्रतियोगिता में भी मुस्कान दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनकी बेटी पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करे। इस अवसर पर अजय, राजेश बड़ेसरा, डॉ. विजय सनसनवाल, बलवान डीपीई, खेताराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed