सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   International athlete from Bhiwani dies after falling from Jan Shatabdi train

Bhiwani News: जनशताब्दी ट्रेन से गिरने से भिवानी के अंतरराष्ट्रीय एथलीट की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
International athlete from Bhiwani dies after falling from Jan Shatabdi train
फूल कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
भिवानी। चंडीगढ़ में आयोजित पांचवें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौट रहे भिवानी के हालू बाजार निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट फूल कुमार की रविवार सुबह जनशताब्दी ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की ओर से 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में पांचवें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया था। जीआरपी थाने के जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि हालू बाजार निवासी फूल कुमार (70) अपने साथियों के साथ इन खेलों में भाग लेने गए थे। उन्होंने पोल वाल्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह वह चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन में सवार हुए थे। राठधना और नरेला स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। सोमवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त हो पाई।
फूल कुमार रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे। वह खेल कोटे के आधार पर रेलवे में नियुक्त हुए थे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 130 से अधिक पदक जीत चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed