सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30-year-old youth dies after drowning in pond

Bhiwani News: होद में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
30-year-old youth dies after drowning in pond
विज्ञापन
लोहारू/ढिगावा। गांव नकीपुर में रविवार को होद में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक नरेश गांव रिवासा का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू के नागरिक अस्पताल में रखवाया है। नरेश घर से 24 मई को पड़ाेसी युवक के साथ गया था।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार नरेश ने हाल ही में गांव नकीपुर में जमीन खरीदी थी और वह अपने परिवार के साथ वहीं रह रहा था। रविवार को वह होद में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा नरेश को तुरंत लोहारू के उप नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नरेश अविवाहित था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। लोहारू थाने के जांच अधिकारी रविंद्र जांगड़ा ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed