फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fierce scuffle involving kicks and punches broke out between the Vice Chairperson's representative and a clerk at the Municipal Council office.

Bhiwani News: नगर परिषद कार्यालय में वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि और लिपिक के बीच चले जमकर लात-घूंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A fierce scuffle involving kicks and punches broke out between the Vice Chairperson's representative and a clerk at the Municipal Council office.
शहर थाना में ​शिकायत देने पहुंचे वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि व अन्य पार्षद।
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को संपत्ति स्थानांतरण की पत्रावली को लेकर वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप तंवर उर्फ बंटी और लिपिक अंकित के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट में घायल लिपिक अंकित को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसकी एमएलआर काटकर पुलिस को सूचना दी। वहीं वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने लिपिक के खिलाफ शहर थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी है। मामले में एक पार्षद का फोन नहीं उठाने के बाद तैश में आने का आरोप भी सामने आया है। नगर परिषद के वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप तंवर उर्फ बंटी ने बताया कि आकाश नामक व्यक्ति काम के लिए उसके पास कई बार चक्कर लगा चुका था। उसकी पत्रावली लिपिक अंकित के पास थी और काम नहीं हुआ था।
विज्ञापन

बंटी ने आरोप लगाया कि लिपिक ने काम के बदले 35 हजार रुपये मांगे थे। बाद में 30 हजार रुपये में सहमति हो गई थी। शुक्रवार को आकाश उसके कार्यालय आया था। इसी दौरान अंकित को बुलाया गया। काम के बदले पैसे लेने के संबंध में पूछने पर अंकित हाथापाई पर उतर आया। बंटी ने आरोप लगाया कि लिपिक ने उसके पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखा और उसके साथ अभद्रता व मारपीट की। इस संबंध में उसने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लिपिक अंकित ने वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि बंटी के अलावा वार्ड नंबर 29 के पार्षद सुदामा सिंह पर गलत काम कराने का दबाव बनाने के आरोप लगाए। अंकित ने बताया कि उस पर अतिरिक्त काम का बोझ है। इसके चलते उसे कभी कोर्ट तो कभी ऑनलाइन वीसी से जुड़ना पड़ता है। ऐसे में कई बार फोन नहीं उठा पाता। उसने बताया कि पार्षद सुदामा का फोन नहीं उठाने पर वह बुधवार को उसके कार्यालय आया और उसे धमकाने के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद चेयरपर्सन प्रतिनिधि की मध्यस्थता से मामला सुलझाने का प्रयास किया।
अंकित के अनुसार शुक्रवार को वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि बंटी के बुलाने पर वह उनके कार्यालय गया था। वहां पहुंचते ही उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी गई और इसी दौरान हाथापाई व मारपीट की गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस नगर परिषद पहुंची। घायल अंकित को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शहर थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि नगर परिषद कर्मचारी अंकित की तरफ से अस्पताल से रुक्का मिला है। उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेगी।

पार्षद सुदामा सिंह पर भी लगाए लिपिक ने गंभीर आरोप
वार्ड नंबर 29 के पार्षद सुदामा सिंह पर लिपिक अंकित ने डराने-धमकाने और गलत काम कराने का दबाव बनाने के आरोप लगाए। वहीं सुदामा सिंह ने आरोपों पर कहा कि करीब एक माह पहले हवा सिंह उसके पास आया था। वह खुद उसके साथ अंकित के पास काम करवाने गया था। उस समय अंकित ने अगले दिन काम करने की बात कही थी। कई दिन चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हुआ। इसके बाद फोन किया तो अंकित ने फोन नहीं उठाया।
पार्षद ने बताया कि बुधवार को वह खुद लिपिक के पास गया और फोन नहीं उठाने का कारण पूछा। इस पर अंकित झगड़ा करने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सुदामा सिंह ने आरोप लगाया कि हवा सिंह से फाइल निकलवाने के लिए अंकित ने 200 रुपये लिए हैं।



नगर परिषद कार्यालय में हाथापाई की सूचना की मुझे कोई जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी जाएगी और मामले को सुलझाया जाएगा। नगर परिषद आम जनता की सेवा के लिए है जिसमें हर कर्मचारी और प्रतिनिधि अपना दायित्व निभा रहे हैं। -भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed