फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NDRF conducted an 8-hour search operation for the retired principal who drowned in the Jui Canal.

Bhiwani News: जूई नहर में डूबे सेवानिवृत्त प्राचार्य की तलाश में एनडीआरएफ ने 8 घंटे चलाया सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
NDRF conducted an 8-hour search operation for the retired principal who drowned in the Jui Canal.
नहर में बुजुर्ग की तलाश करते गोताखोर
भिवानी। शहर की परशुराम कॉलोनी निवासी करीब 60 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य उमेश के जूई नहर में डूबने की सूचना पर एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के गोताखोरों ने शुक्रवार को साढ़े आठ घंटे तक सर्च अभियान चलाया। टीमों ने नहर में करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र खंगाला लेकिन उमेश का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार को फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा। उमेश शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्राचार्य थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तोशाम बाईपास के समीप उनके जूई नहर में डूबने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर तलाश शुरू कराई। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने नहर में तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ ने शुक्रवार का अभियान बंद कर दिया। नहर में पानी का बहाव कम करने के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया था। उमेश की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। लगातार अभियान चलाने के बाद भी उनका पता नहीं चला। शनिवार को फिर नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed