{"_id":"6a7f7335763f89eed4026dfb","slug":"helpline-numbers-issued-for-passport-and-service-verification-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155472-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पासपोर्ट और सर्विस सत्यापन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पासपोर्ट और सर्विस सत्यापन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। पासपोर्ट और सर्विस सत्यापन से जुड़े आवेदकों की सुविधा के लिए जिला पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को नागरिकों के पासपोर्ट और सर्विस सत्यापन से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इससे आवेदकों को आवेदन की स्थिति जानने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिन नागरिकों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है उनके सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित जानकारी या आवेदन की वर्तमान स्थिति जानने के लिए आवेदक पासपोर्ट प्रभारी के मोबाइल नंबर 94992-71902 पर संपर्क कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा शाखा में तैनात सर्विस सत्यापन प्रभारी को भी सरकारी नौकरी अथवा अन्य सेवाओं से संबंधित प्राप्त होने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई कर सत्यापन प्रक्रिया अनावश्यक विलंब के बिना पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सर्विस सत्यापन से संबंधित जानकारी या आवेदन की स्थिति जानने के लिए आवेदक 98728-09543 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट अथवा सर्विस सत्यापन से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए आवेदक सुरक्षा शाखा प्रभारी मनोज कुमार के मोबाइल नंबर 88140-11425 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस का उद्देश्य नागरिकों को पुलिस से संबंधित ऑनलाइन एवं सत्यापन सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना है। पुलिस विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आवेदकों को अपने आवेदन की स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवानी।