सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A man was injured in a knife attack during a drunken brawl.

Bhiwani News: शराब के नशे में झगड़े के दौरान चाकू से किया हमला, एक व्यक्ति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A man was injured in a knife attack during a drunken brawl.
विज्ञापन
भिवानी। जाट धर्मशाला के नजदीक रविवार सुबह करीब दस बजे शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

सिटी थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जाट धर्मशाला के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल संतराम भिवानी का निवासी है। उसका किसी व्यक्ति के साथ शराब के नशे में विवाद हो गया था। आरोपी भी नशे में था और उसने चाकू से हमला कर दिया जिससे संतराम के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने हस्तक्षेप कर पीड़ित को हमलावर से छुड़वाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed