{"_id":"69e5fafa2ec5c4cd17068bab","slug":"video-protest-of-farmers-union-in-bhiwani-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
संयुक्त भारतीय किसान सभा हरियाणा की जिला इकाई ने नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर सोमवार को धरना दिया। किसान सभा पदाधिकारियों ने किसानों पर थोपी गई फसल खरीद शर्तों का पुरजोर विरोध कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों पर मंडियों में बायोमेट्रिक सहित अनेक अनाप शनाप शर्तें थोप रही है। धरना पर बैठे किसान नेताओं ने मार्केट कमेटी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
किसानों के मांग पत्र में किसानों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में बिजली, फसलों के मुआवजे, सिंचाई व अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों द्वारा बार-बार शिकायत देने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों में भारी रोष है। किसान नेताओं ने बताया कि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने, खेतों तक सही सिंचाई व्यवस्था न होने और मुआवजे में देरी जैसी समस्याओं के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो किसान सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।