सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The responsibility of returning dropout children to school was given to the heads.

Bhiwani News: ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लौटाने की जिम्मेदारी मुखियाओं को सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of returning dropout children to school was given to the heads.
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में जीरो ड्रॉपआउट लक्ष्य हासिल करने के लिए ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूलों में लाने की जिम्मेदारी स्कूल मुखियाओं को सौंप दी है। दाखिला बढ़ाने के लिए चल रहा विशेष अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending Videos

विभाग ने दाखिला ग्राफ बढ़ाने के लिए शिक्षकों को बच्चों को स्कूल तक लाने की जिम्मेदारी दी है जबकि स्कूल मुखिया विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया संभालेंगे। प्रवेश उत्सव का शेड्यूल तीन चरणों में तैयार किया गया है जिसमें जागरूकता, नामांकन और निगरानी तक हर स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसमें स्कूल मुखिया, शिक्षक, एसएमसी और पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में कक्षा पांच और आठ के विद्यार्थियों के नए स्कूलों में नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने और स्थानांतरण के मामलों में विद्यार्थियों का समायोजन किया जाएगा। ऑनलाइन मूल्यांकन के माध्यम से सीखने के स्तर का आकलन किया जाएगा और स्कूल स्तर पर एसएमसी की बैठकें भी आयोजित होंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में नामांकन अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed