{"_id":"69e7d9a00b0dce21d706849d","slug":"amid-claims-of-development-the-market-is-struggling-with-the-stench-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150019-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विकास के दावों के बीच बदबू में जूझ रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विकास के दावों के बीच बदबू में जूझ रहा बाजार
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में दुकानों के बाहर फैला दूषित पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। शहर के मुख्य बाजार में सीवरेज ओवरफ्लो होने से बदबू और बीमारी का साया छाया हुआ है जिससे दुकानदार और आमजन परेशान हैं तथा गंदगी के कारण दुकानें देर से खोलने और जल्दी बंद करने को मजबूर हैं। मुख्य बाजार में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है।
ओवरफ्लो हो रहे मैनहोल और सड़कों पर बहता गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। दुकानदारों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर आते हैं लेकिन केवल मैनहोल का ढक्कन उठाकर देखकर बिना सफाई या मरम्मत किए वापस लौट जाते हैं जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
बाजार में सड़क के बीचों-बीच एक मैनहोल का ढक्कन खुला पड़ा है जिसमें दूषित पानी भरा हुआ है। उसके आसपास गंदगी और टूटी ईंटें बिखरी पड़ी हैं जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। दुकानदार अशोक कुमार, प्रवीन कुमार, श्यामसुंदर, हरिराम और सुनील कुमार ने बताया कि सीवर का दूषित पानी दुकानों के सामने जमा रहता है और इससे बदबू आती है जिस कारण ग्राहक दुकान पर रुकना पसंद नहीं करते। वे सुबह 11 बजे के बाद ही दुकान खोल पाते हैं। पूरे दिन उन्हें गंदगी और मक्खियों के बीच बैठना पड़ता है।
इलाके में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। बदबू के कारण लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। मुख्य सड़क पर खुले मैनहोल और आसपास जमा कीचड़ के कारण बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग फिसलकर गिर रहे हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि कई जगह स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हैं।
शहरवासियों और दुकानदारों ने कई बार नगरपालिका और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सीवर लाइन की पूरी सफाई और मरम्मत नहीं की गई तो वे बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जयसिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और वे जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाएंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X