{"_id":"69e7d8fa23f97e117f07b6d0","slug":"medical-bills-and-i-cards-of-98-roadways-employees-pending-for-three-years-also-hindering-retirement-process-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150011-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीन साल से 98 रोडवेज कर्मचारियों के मेडिकल बिल व आई-कार्ड लंबित, सेवानिवृत्ति प्रक्रिया में भी अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीन साल से 98 रोडवेज कर्मचारियों के मेडिकल बिल व आई-कार्ड लंबित, सेवानिवृत्ति प्रक्रिया में भी अड़चन
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोहारू सब डिपो के कर्मचारी ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहारू। हरियाणा रोडवेज लोहारू सब डिपो के कर्मचारी पिछले करीब तीन वर्षों से प्रशासनिक असमंजस के चलते परेशान हैं। 98 कर्मचारियों के मेडिकल बिल और आई-कार्ड नहीं बन पाए हैं वहीं सेवानिवृत्ति प्रक्रिया में भी अड़चनें आ रही हैं। दरअसल, 24 मई 2023 को लोहारू सब डिपो को चरखी दादरी डिपो से भिवानी डिपो में समायोजित किया गया था। इससे पहले सब डिपो का संचालन चरखी दादरी से होता था।
भिवानी डिपो से जुड़ने के बाद भी कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सब डिपो में कार्यरत कर्मचारियों के अब तक आई-कार्ड नहीं बनाए गए हैं जिसके कारण उन्हें मेडिकल बिल पास कराने, शिक्षा भत्ता लेने और सेवानिवृत्ति के समय दस्तावेज तैयार कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कर्मचारियों का वेतन चरखी दादरी से मिल रहा है जबकि संचालन भिवानी डिपो के अधीन किया जा रहा है।
इस दोहरी व्यवस्था के कारण कर्मचारियों को बार-बार दादरी और भिवानी के चक्कर लगाने पड़ते हैं जिससे उनका समय और आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस समस्या से सब डिपो के 98 कर्मचारी प्रभावित हैं जिनमें 47 परिचालक, 36 चालक, 5 क्लर्क, एक डाटा ऑपरेटर और 10 वर्कशॉप कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
लोहारू वर्कशॉप के कर्मचारी भिवानी डिपो से संबंधित
लोहारू रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारियों का संचालन भिवानी डिपो से किया जा रहा है। सब डिपो की व्यवस्था अलग तरीके से संचालित होने के कारण कर्मचारियों में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लंबे रूट पर चलने वाले चालक और परिचालक विशेष रूप से प्रभावित हैं क्योंकि समय की कमी के चलते उन्हें ड्यूटी के साथ-साथ कार्यालयी कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है। वर्कशॉप कर्मचारियों का संचालन भिवानी डिपो से होने के कारण भी समन्वय की कमी बनी हुई है।
तीन साल से कर्मचारी प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। आई-कार्ड जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं करवाई गई। विभाग को तुरंत संज्ञान लेकर व्यवस्था स्पष्ट करनी चाहिए। सभी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। -सुरेंद्र ढाणी टोड़ा, जिला उपप्रधान, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस
लोहारू सब डिपो के कर्मचारियों का वेतन एक जगह से और कार्य दूसरी जगह से जोड़ा गया है जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। चालक और परिचालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग को जल्द से जल्द एक समान व्यवस्था लागू करनी चाहिए ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो। -रमेश लाम्बा, उपप्रधान, एसकेएस
लोहारू सब डिपो के कर्मचारियों का वेतन एक जगह से और कार्य दूसरी जगह से जोड़ा गया है जिसके कारण कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इस बारे में भिवानी डिपो के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर अवगत करवाया गया है ताकि जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो सके।- सुनील जूई, डीआई, लोहारू सब डिपो
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X