{"_id":"69e7d796c2461b54490b027c","slug":"a-fire-on-dong-road-burned-60-acres-of-barley-and-crop-residue-and-a-farmer-was-scorched-while-trying-to-extinguish-it-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150018-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दांग रोड पर आग से 60 एकड़ जौ और फसल अवशेष जले, बुझाते समय झुलसा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दांग रोड पर आग से 60 एकड़ जौ और फसल अवशेष जले, बुझाते समय झुलसा किसान
विज्ञापन
गांव दांग के पास खेतों में जले गेहूं के अवशेष ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। आदर्श महाग्राम बलियाली में दांग रोड के पास मंगलवार दोपहर लगी आग से करीब 60 एकड़ क्षेत्र में जौ की खड़ी फसल और फसल अवशेष जलकर नष्ट हो गए जबकि आग बुझाने के दौरान 65 वर्षीय किसान रघुबीर झुलस गए।
आग दोपहर करीब दो बजे लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई जिससे आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगते ही किसानों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी फसल बचाने के लिए मौके पर जुट गए।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। किसानों ने भी ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की जबकि कई स्थानों पर पानी के पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया।
इसी दौरान 65 वर्षीय किसान रघुबीर आग बुझाते समय झुलस गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उपचार के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच सचिन सरदाना, संजय चौहान और सुनील जांगड़ा सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X