{"_id":"69e61a33635288883a014745","slug":"video-congress-leader-balbir-saroha-attacks-bjp-in-bhiwani-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कांग्रेस नेता बलबीर सरोहा का बीजेपी पर हमला, कहा- भाजपा महिलाओं के आरक्षण वाले मुद्दे पर कर रही राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कांग्रेस नेता बलबीर सरोहा का बीजेपी पर हमला, कहा- भाजपा महिलाओं के आरक्षण वाले मुद्दे पर कर रही राजनीति
महिला आरक्षण बिल को लेकर देश और प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब भिवानी से कांग्रेस नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भिवानी शहरी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बलबीर सरोहा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में ही पास हो चुका है, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। बलबीर सरोहा ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिल में संशोधन के जरिए विपक्ष को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उनका कहना है कि जब विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है, तो बीजेपी महिलाओं को गुमराह कर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब समझदार है और बीजेपी के “झूठे आंसुओं” से भ्रमित नहीं होगी। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की मांग है कि 2023 में पारित बिल को बिना किसी राजनीतिक बदलाव के लागू किया जाए, ताकि सभी दल मिलकर इसका समर्थन कर सकें। महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है, सरकार उसे लागू करे। हम पूरा समर्थन देंगे, लेकिन इसके नाम पर राजनीति नहीं होने देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।