सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man died after being hit by a roadways bus while crossing the road.

Bhiwani News: सड़क पार करते समय रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a roadways bus while crossing the road.
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर गांव निनान के समीप सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सड़क पार करते समय रोडवेज बस की टक्कर से 27 वर्षीय युवक अंकुश की मौत हो गई। युवक पानी पीने के लिए पैदल सड़क पार कर रहा था। औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मौसी सुनंदा की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

रोहतक की तेज कॉलोनी निवासी अंकुश सोमवार को अपनी मौसी सुनंदा को बाइक पर बैठाकर निगाना स्थित घर छोड़ने जा रहा था। जब वह दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर गांव निनान के समीप पहुंचा तो उसे प्यास लगी। इस पर उसने सड़क किनारे बाइक रोकी और दूसरी ओर पानी पीने के लिए पैदल सड़क पार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंकुश को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक थाने के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मृतक की मौसी सुनंदा की शिकायत पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed