{"_id":"69f09f62662e09a4a308093d","slug":"bhiwani-bus-accident-to-be-subjected-to-ballistic-investigation-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: प्राइवेट बस में धमाका या हादसा, अब बैलिस्टिक जांच से खुलेगा राज; दो लोगों की जिंदा जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: प्राइवेट बस में धमाका या हादसा, अब बैलिस्टिक जांच से खुलेगा राज; दो लोगों की जिंदा जलने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने हालात का जायजा लिया और बताया कि घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए बैलिस्टिक जांच टीम की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है
दुर्घटनाग्रस्त बस की जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बवानीखेड़ा के गांव मिलकपुर में सोमवार रात करीब आठ बजे प्राइवेट बस में लगी भीषण आग ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि करीब 10 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में एक सीआईडी अधिकारी सुनील कुमार बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरा व्यक्ति हिसार में मजदूरी करने वाला था। दोनों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अब डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी।
हादसे के बाद प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बस का टायर फटना माना जा रहा था। आशंका जताई गई कि टायर का टुकड़ा तेल के टैंक से टकराया, जिससे टैंक फट गया और आग भड़क उठी। हालांकि, पुलिस जांच में तेल का टैंक सही हालत में मिलने से यह कयास कमजोर पड़ गया है। ऐसे में अब घटना को लेकर ब्लास्ट (विस्फोट) की आशंका गहरा गई है।
Trending Videos

मंगलवार को मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने हालात का जायजा लिया और बताया कि घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए बैलिस्टिक जांच टीम की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या किसी तरह का विस्फोट। वहीं, घायलों को हांसी और हिसार के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।
वहीं, दूसरी ओर उप पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह थाना प्रभारी सुरेश कुमार व हिसार से फॉरेंसिक टीम से डॉक्टर सुमन भी अपनी जांच में जुट गई हैं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सीआईडी अधिकारी सुनील कुमार के परिजनों से मुलाकात कर डीएनए जांच करने की बात कही। ज्ञात हो कि धमाके में बस के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए तथा दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है जिसके लिए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सुनील के परिजनों से आग्रह किया कि डीएनए जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि कौन सा शव किसका है।

कमेंट
कमेंट X