{"_id":"6a6fa359f80dd9af4f07a71c","slug":"accused-husband-arrested-before-wifes-funeral-pyre-is-lit-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154809-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पत्नी की चिता जलने से पहले हत्यारोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पत्नी की चिता जलने से पहले हत्यारोपी पति गिरफ्तार
Mon, 03 Aug 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस। स्रोत: पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। वार्ड नंबर-13 में 58 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में बवानीखेड़ा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को पत्नी की चिता जलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह के चलते आरोपी ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और बाद में उसे बिजली का करंट लगाया।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। थाना बवानीखेड़ा के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि एक अगस्त को डायल-112 और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-13 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जिला सीन ऑफ क्राइम (फॉरेंसिक) टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने थाना बवानीखेड़ा पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मृतका के पुत्र हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रामकिशन अक्सर उसकी मां दर्शना देवी के साथ मारपीट और झगड़ा करते थे। एक अगस्त को उसे सूचना मिली कि उसके पिता ने पहले मां के साथ मारपीट की फिर गला दबाकर और बिजली का करंट लगाकर उनकी हत्या कर दी। जब वह घर पहुंचा तो कमरे में उसकी मां का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
हंसराज की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी उप निरीक्षक लालजीत ने दो अगस्त को आरोपी रामकिशन निवासी गांव दुधवा, जिला चरखी दादरी तथा वर्तमान निवासी वार्ड नंबर-13, बवानीखेड़ा को बलियाली रोड स्थित टी-प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घरेलू बातों को लेकर आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया
बवानीखेड़ा में महिला की गला दबाकर और बिजली का करंट लगाकर की गई निर्मम हत्या के आरोपी पति रामकिशन को पुलिस ने पत्नी की चिता जलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। रविवार को बवानीखेड़ा पुलिस ने मृतका दर्शना देवी के शव का जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी में पोस्टमार्टम कराया। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : सुमित कुमार
जिला पुलिस को संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। हत्या जैसे मामलों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाई जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी