फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of murderous assault arrested

Bhiwani News: जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous assault arrested
भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी संजय कुमार निवासी गांव दांग कलां को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को दोबारा अदालत में पेश करने पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना तोशाम में गांव दांग कला निवासी सुभाष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि तीन अप्रैल 2025 को उसका पुत्र रवि और विजेंद्र गांव में जा रहे थे। इसी दौरान रंजिश के चलते अनंत पाल, बजरंग, संजय, मोहित, बंगा उर्फ सोनू तथा अन्य साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया और गंडासियों व अन्य हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में रवि और विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीआईए द्वितीय के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने चार अगस्त को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर मुख्य आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की। जांच में सामने आया कि रंजिश के चलते आरोपी और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत 12 अभियोग दर्ज हैं। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed