Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani boxer daughters who returned with gold medal from Commonwealth Games were welcomed in Mini Cuba Bhiwani
{"_id":"6a743f5edd2779b49d078e44","slug":"video-bhiwani-boxer-daughters-who-returned-with-gold-medal-from-commonwealth-games-were-welcomed-in-mini-cuba-bhiwani-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रमंडल खेलों से गोल्ड मैडल लेकर लौटी भिवानी मुक्केबाज बेटियों का मिनी क्यूबा भिवानी में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रमंडल खेलों से गोल्ड मैडल लेकर लौटी भिवानी मुक्केबाज बेटियों का मिनी क्यूबा भिवानी में हुआ स्वागत
मिनी क्यूबा के नाम से विख्यात मुक्केबाजों के शहर भिवानी में गलास्को कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्णिम सफलता हासिल कर लौटीं बेटियों का जोरदार स्वागत किया गया। भिवानी जिले के गांव धनाना की स्वर्ण पदक विजेता साक्षी चौधरी और प्रिया घणघस के भिवानी पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहरवासियों ने बेटियों को भविष्य में भी सदा विजयी रहने का आशीर्वाद दिया।
उल्लेखनीय है कि साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग तथा प्रिया घणघस ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
भिवानी पहुंचने पर साक्षी चौधरी और प्रिया घणघस ने अपनी जीत का श्रेय देशवासियों, खेलप्रेमियों, अपने माता-पिता, कोच की कड़ी मेहनत को दिया। बेटियों ने कहा देश और अपने पैतृक शहर लौटते ही जिस प्रकार का प्यार और सम्मान मिला है, उससे हमारा हौसला और बढ़ गया है। हम अपने यह मैडल पूरे देशवासियों को समर्पित करती हैं।"
अपने भविष्य के लक्ष्यों पर बात करते हुए विजेताओं ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य जापान में होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीतना है। इसके बाद 2028 में लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियों में जुटेंगी, जिसके क्वालीफाइंग मैच 2027 से शुरू हो जाएंगे। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए सपने देखना जरूरी है और उन सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी एवं पूर्व छात्र नेता उमेश भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा की बेटियां आज पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतते हैं, उसी प्रकार युवाओं को भी अपने जीवन में अनुशासन और मेहनत को अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार में पदक विजेता खिलाडियों को भारी-भरकम सम्मान राशि व उच्च पदों पर आसीन किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में वे सुविधाएं खिलाडिय़ों ने छीनकर उनका हक मारा जा रहा है। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि हर युवा को खेल के मैदान तक पहुँचाने का प्रयास किया जाए, क्योंकि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि युवाओं को नशे, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।