{"_id":"6abcaabad22acc49510599e9","slug":"asian-games-bhiwani-s-daughter-priya-ghanghas-wins-bronze-medal-faced-china-s-yang-chengyu-in-the-semi-final-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: भिवानी की बेटी प्रिया घनघस ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में चीन की यांग चंग्यू से हुई भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स: भिवानी की बेटी प्रिया घनघस ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में चीन की यांग चंग्यू से हुई भिड़ंत
Wed, 30 Sep 2026 11:52 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:52 AM IST
सार
प्रिया घनघस ने प्रतियोगिता में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को 5-0 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया था।
विज्ञापन
गांव धनाना की बेटी प्रिया घनघस
- फोटो : संवाद
विस्तार
जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भिवानी के गांव धनाना की बेटी प्रिया घनघस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रही प्रिया घनघस का सेमीफाइनल मुकाबला चीन की खिलाड़ी यांग चंग्यू के साथ हुआ। इस मुकाबले से पहले ही प्रिया अपना पदक पक्का कर चुकी थीं। ऐसे में वह रिंग में पदक का रंग बदलने के इरादे से उतरी थीं।
विज्ञापन
प्रिया घनघस ने प्रतियोगिता में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को 5-0 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया था। सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की यांग चंग्यू के खिलाफ उतरकर उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
प्रिया की इस उपलब्धि से गांव धनाना सहित पूरे भिवानी जिले में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन