Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Priya Ghanghas wins bronze at Asian Games; family says winning and losing are part of game, now sights are set on Olympics
{"_id":"6abcd48c72d46b1fb80c2026","slug":"video-priya-ghanghas-wins-bronze-at-asian-games-family-says-winning-and-losing-are-part-of-game-now-sights-are-set-on-olympics-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में प्रिया घणघस ने जीता ब्रोंज, परिजन बोले- जीत हार चलती है, अब ओलंपिक पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में प्रिया घणघस ने जीता ब्रोंज, परिजन बोले- जीत हार चलती है, अब ओलंपिक पर नजर
गांव धनाना की महिला मुक्केबाज प्रिया एशियन गेम में सिल्वर मेडल से चूक गई। हालांकि 60 किलोग्राम में उसका ब्रोंज मेडल पक्का हो चुका है। परिवार में थोड़ी निराशा दिखा पर बेटी के ब्रोंज मेंडल की खुशी भी थी।
जापान में चल रहे एशियन गेम्स आज मिनी क्यूबा भिवानी के लिए बहुत अहम थे। क्योंकि बॉक्सिंग में भिवानी के लिए एकमात्र उम्मीद धनाणा गांव की महिला मुक्केबाज प्रिया घणघस सेमिफाइनल में उतरी थी। परिवार ने अपनी लाडली बॉक्सर बेटी प्रिया का मैच लाइव देखा। अंत तक सभी की सांसें थमी रही, पर चाइना की बॉक्सर से प्रिया को मात मिली।
सेमिफाइनल में प्रिया के लूज करने पर परिजनों व बॉक्सर में निराशा दिखी। प्रिया के पिता महेन्द्र घणघस व ताऊ रणबीर प्रधान ने कहा कि जीत हार खेल में चलती रहती है। उन्होंने कहा कि हमें गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, पर इतने बड़े गेम में पहली बार ब्रोंज मेंडल जीतने की भी खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रिया देश की पहली महिला बॉक्सर बनी है, जिसने एशियन गेम में मेडल जीता है। पिता व ताऊ ने कहा कि बेटी का घर आने पर भव्य स्वागत करेंगे।
वहीं, प्रिया की मां मीरा देवी व ताई रामरती ने कहा कि मेरी बेटी देश के लिए गोल्ड मेडल लाने की बात कह कर गई थी। उन्होंने कहा कि भले ब्राउज़ मेडल रहा, पर बेटी की इस जीत पर भी खुशी है। माँ ने कहा कि इस बार बेटी को चूरमे में और अधिक घी डालकर खिलाउंगी, ताकि वो ओलंपिक में गोल्ड मेडल ला सके।
वहीं प्रिया घणघस के कोच नवीन ने कहा कि जो कमियां रही, उनको अब दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रिया अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी करेगी, उसी से ओलंपिक क्वालीफाइ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।