सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BA Honours Geography course will start in Mahila Mahavidyalaya, admissions will be done till 31st

Bhiwani News: महिला महाविद्यालय में शुरू होगा बीए ऑनर्स भूगोल कोर्स, 31 तक होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
BA Honours Geography course will start in Mahila Mahavidyalaya, admissions will be done till 31st
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्राओं के लिए बीए ऑनर्स भूगोल का नया कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही नए सत्र में दाखिलों के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार भूगोल ऑनर्स कोर्स शुरू करने वाला यह जिले का पहला महाविद्यालय होगा।


महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कोर्स शुरू होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों की छात्राओं को भूगोल विषय में उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया यह पाठ्यक्रम आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा पर आधारित होगा। इसमें मानव भूगोल, भौतिक भूगोल, पर्यावरण अध्ययन, जनसंख्या अध्ययन, मानचित्रण, जीआईएस और रिमोट सेंसिंग जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। नए पाठ्यक्रम में ऐसे विषय शामिल किए गए हैं जिनकी वर्तमान समय में अधिक मांग है। छात्राओं को मानव एवं भौतिक भूगोल के साथ-साथ पर्यावरण अध्ययन, जनसंख्या विश्लेषण, मानचित्रण तकनीक, जीआईएस और रिमोट सेंसिंग का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा। इससे छात्राओं की शैक्षणिक क्षमता बढ़ने के साथ तकनीकी और शोध आधारित शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos




छात्राओं को मिलेंगे रोजगार और शोध के अवसर

वर्तमान समय में भूगोल विषय रोजगार की दृष्टि से काफी उपयोगी साबित हो रहा है। इस कोर्स के माध्यम से छात्राओं को शिक्षण, शोध, प्रशासनिक सेवाओं, पर्यावरण प्रबंधन, नगर एवं क्षेत्रीय नियोजन और जीआईएस आधारित कार्यों में बेहतर अवसर मिल सकेंगे। सरकारी और निजी क्षेत्रों में भूगोल विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स छात्राओं के कॅरिअर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



दाखिलों के लिए पहली मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 10 जून को होगी जारी

पहली मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 10 जून और फाइनल सूची 11 जून को जारी होगी। फीस 12 जून से 15 जून तक जमा कराई जा सकेगी। दूसरी मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 16 जून और फाइनल सूची 17 जून को जारी होगी। इसके लिए फीस 18 जून से 22 जून तक जमा होगी। तीसरे चरण में फिजिकल काउंसिलिंग 24 जून को आयोजित होगी। इसके बाद 25 जून को पोर्टल नए पंजीकरण और फॉर्म एडिट के लिए दोबारा खोला जाएगा। 26 जून से 2 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ काउंसिलिंग होगी।





भूगोल विषय के माध्यम से छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और क्षेत्रीय विकास की समझ विकसित होगी। इस कोर्स के माध्यम से छात्राओं को शिक्षण, शोध सहित अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। वहीं महाविद्यालयों में नए सत्र में दाखिलों के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी। -डॉ. त्रिलोक चंद, प्राचार्य, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, भिवानी।

----------------------------------------------------



इस प्रकार से रहेगी महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया

प्रक्रिया तारीख



ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 31 मई तक



आवेदन में सुधार (ओटीपी आधारित) 01 जून तक



आवेदकों की सूची (आपत्तियों सहित) 02 जून



डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (कॉलेज द्वारा) 06 जून तक

पहली मेरिट लिस्ट प्रोविजनल 10 जून



पहली मेरिट लिस्ट फाइनल 11 जून



फीस शुल्क जमा करना 12 जून से 15 जून



दूसरी मेरिट लिस्ट प्रोविजनल 16 जून



दूसरी मेरिट लिस्ट फाइनल 17 जून



फीस शुल्क जमा करना 18 जून से 22 जून



फिजिकल काउंसिलिंग 24 जून



नए पंजीकरण या फॉर्म एडिट 25 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed