सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Players cycled 7 km to spread the message of staying fit.

Bhiwani News: खिलाड़ियों ने 7 किमी साइकिल चला दिया फिट रहने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Players cycled 7 km to spread the message of staying fit.
प्रशिक्षण केंद्र में संडे ऑन साइकिल यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना करते कोच नीरज
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में रविवार को फिट इंडिया मुहिम के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लेते हुए सात किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता मोहित ग्रेवाल और भीम स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक नीरज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहित ग्रेवाल ने खिलाड़ियों को कहा कि उन्हें अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर मेहनत के दम पर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Trending Videos

केंद्र के उप निदेशक दीपक पंत ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed