सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bar Council elections today amid tight security arrangements

Bhiwani News: कड़े सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच बार काउंसिल चुनाव आज

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 18 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bar Council elections today amid tight security arrangements
जिला न्यायालय परिसर
विज्ञापन
भिवानी। बार काउंसिल चुनाव के लिए बुधवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया और पोलिंग टीमों को निष्पक्ष और शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए निर्देश दिए। वहीं कड़े सुरक्षा बंदोबस्त में मतदान कराया जाएगा।
Trending Videos

जिला प्रशासन की तरफ से 16 मार्च को पोलिंग पार्टियों को चुनाव से संबंधित ट्रेनिंग करवाई गई थी। जिसके बाद 17 मार्च को सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित की गई। मंगलवार शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया और निर्धारित समय में मतदान की तैयारी भी कर ली। बार काउंसिल चुनाव में भिवानी में 2135 वोट हैं, जबकि लोहारू में 160 तथा तोशाम में 89 वोट हैं। मतदान के लिए जिला में तीन पोलिंग बूथ भिवानी और एक-एक पोलिंग बूथ तोशाम और लोहारू में बनाए गए हैं। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स भिवानी लाए जाएंगे और उसी दिन चंडीगढ़ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि बार के पहचान पत्र के साथ अधिवक्ता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए बनाए गए बूथों के बाहर पुलिस सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। सभी अधिवक्ताओं से शांति पूर्वक मतदान प्रक्रिया में भागेदारी की अपील की गई है। वहीं उन्होंने बार काउंसिल चुनावों में जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed