सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boys failed twice as much as girls, 22,500 students will get a chance to take the exam again in July

Bhiwani News: लड़कियों के मुकाबले दोगुना फेल हुए लड़के, साढ़े 22 हजार विद्यार्थियों को जुलाई में फिर मिलेगा परीक्षा का मौका

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 15 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Boys failed twice as much as girls, 22,500 students will get a chance to take the exam again in July
विज्ञापन
भिवानी। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों के मुकाबले दोगुना लड़के फेल होकर दोबारा उसी कक्षा में पढ़ाई करेंगे। परीक्षा परिणाम में 1989 छात्राएं फेल हुईं हैं, वहीं छात्रों का आंकड़ा 4212 रहा। कंपार्टमेंट में भी यह आंकड़ा इसी प्रकार देखने को मिला है। लड़कियों में 9174 कंपार्टमेंट आई हैं, वहीं छात्रों की संख्या 13 हजार 405 रही है। ओवरऑल परिणाम में 22579 बच्चों की कंपार्टमेंट आई हैं और 6201 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 14 हजार 776 और शहरी क्षेत्र से 7803 बच्चों की कंपार्टमेंट आई। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में जहां 1623 विद्यार्थी फेल हुए हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह आंकड़ा 4578 तक पहुंच गया। सरकारी स्कूलों में 14 हजार 412 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है और प्राइवेट स्कूलों में यह आंकड़ा 8167 तक सिमट गया है। प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो 1302 विद्यार्थी फेल हुए हैं। सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चों की संख्या 4899 रही। सरकारी स्कूलों की अपेक्षा प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट और फेल का आंकड़ा कम रहा है लेकिन इसका मुख्य कारण प्रविष्ट विद्यार्थियों की संख्या है। सरकारी स्कूलों के 151176 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जबकि प्राइवेट स्कूलों के 125464 विद्यार्थी शामिल हुए। इस लिहाज से सरकारी स्कूलों से 25 हजार 712 विद्यार्थी परीक्षा में अधिक शामिल रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed