{"_id":"6a061f6357a39730610213d8","slug":"sanitation-workers-strike-ends-garbage-collection-from-the-streets-begins-after-14-days-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151121-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, 14 दिन बाद सड़कों से कचरा उठान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, 14 दिन बाद सड़कों से कचरा उठान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 15 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल खत्म होने पर कचरे का उठान करते सफाई कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गंदगी और दुर्गंध की मार झेल रहे लोगों को वीरवार को राहत मिली। नगर पालिका कर्मचारी संघ और सरकार के बीच 17 में से 16 मांगों पर सहमति बनने के बाद 14 दिनों से जारी हड़ताल खत्म हो गई। इसके साथ ही शहर की सड़कों व 250 कचरा प्वाइंटों से लगभग 60 टन कचरे का उठान शुरू हो गया।
गर्मी और बारिश के बाद सड़कों पर फैले कचरे को मशीनों के जरिये ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर डंपिंग स्टेशन पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार शहर को पूरी तरह कचरा मुक्त करने में लगभग दो दिन का समय लग सकता है। शनिवार से वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए टिप्पर फिर से नजर आएंगे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा करते हुए बताया कि 17 सूत्रीय मांगपत्र में से 16 मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनी है। इसमें कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन, सेफ्टी किट, मृतक आश्रितों को नौकरी और कौशल रोजगार निगम से मुक्ति जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन समझौतों को लागू करने में देरी या वायदा खिलाफी की तो कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू कर देंगे।
बेसहारा पशुओं और संक्रमण का बढ़ गया था खतरा : हड़ताल के दौरान मुख्य रास्तों पर कूड़े के ढेर लगने से बेसहारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ गया था जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। बारिश के कारण कचरा सड़ने लगा था जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया था। स्थानीय निवासियों ने कहा कि पिछले दो हफ्तों से दुर्गंध के कारण घरों की खिड़कियां खोलना भी दूभर था अब कचरा उठान शुरू होने से जीवन सामान्य होने की उम्मीद जगी है।
Trending Videos