सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Child dies under suspicious circumstances, wife accused of murder

Bhiwani News: संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Child dies under suspicious circumstances, wife accused of murder
विहान का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। शहर में रविवार सुबह चार साल के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना में प्राथमिकी दर्ज करवा रखी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव पिता को सौंप दिया। जैन चौक पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मनीष सिंह के मुताबिक अंशुल, निवासी गांव बगला (हिसार) ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने भिवानी के हालू बाजार निवासी नेहा से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल दोनों अलग-अलग रहे हैं। बेटा विहान (4) नेहा के साथ रह रहा था। पत्नी के साथ पिछले दो साल से दहेज प्रताड़ना का मामला कोर्ट में चल रहा है। बेटे को लेने के लिए उसने अदालत में अर्जी लगा रखी है। नेहा भिवानी में अपने मायके में रह रही है।अंशुल ने आरोप लगाया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके पास नेहा का फोन आया और कहा कि विहान बीमार है, आकर उसे संभाल लो। पांच मिनट बाद दोबारा फोन कर कहा गया कि विहान का आधार कार्ड भेज दो, आने की जरूरत नहीं है। अंशुल ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो विहान की मौत हो चुकी थी। उसे शक है कि नेहा ने ही विहान की हत्या की है।
Trending Videos


नेहा बोली- बेटा बीमार नहीं था
नेहा ने बताया कि शनिवार रात विहान मेरे साथ ही सोया था। वह बीमार नहीं था। सुबह जब उठी तो देखा कि विहान के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसके हाथ व होंठ नीले पड़े हुए थे। बेटे की ऐसी हालत देखकर वह घबरा गई और अपनी मां को जगाया। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाकर बेटे को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ने पति अंशुल द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को निराधार बताया। उसने आरोप लगाया कि अंशुल उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहा है। वह पहले विहान को अपने साथ ले गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed