{"_id":"69b066906c7412e5690da844","slug":"commercial-gas-cylinder-supply-stalled-25-day-wait-for-domestic-cylinders-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147919-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप, घरेलू सिलिंडर के लिए 25 दिन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप, घरेलू सिलिंडर के लिए 25 दिन का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इस्राइल-ईरान युद्ध के असर के बीच भिवानी में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप हो गई है जबकि घरेलू गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। एक बार सिलिंडर की डिलीवरी मिलने के बाद दूसरा सिलिंडर 25 दिन पूरे होने के बाद ही बुक किया जा रहा है।
गैस एजेंसियां भी उपलब्धता के आधार पर ही डिलीवरी दे रही हैं जिसके कारण बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में कुल 23 गैस डिस्टीब्यूटर हैं जिनसे करीब सवा लाख से अधिक गैस उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। सभी पेट्रोलियम कंपनियों से जुड़ी गैस एजेंसियों पर फिलहाल गैस की किल्लत तो नहीं है लेकिन आपूर्ति में देरी जरूर बढ़ गई है। पहले गैस बुकिंग के एक से दो दिन के भीतर सिलिंडर की आपूर्ति हो जाती थी जबकि अब डिलीवरी में चार से पांच दिन का समय लग रहा है।
गैस की कीमत में बढ़ोतरी का असर भी उपभोक्ताओं पर पड़ा है। हाल ही में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद घरेलू गैस सिलिंडर महंगा हो गया है। पहले उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर 855 रुपये में मिलता था लेकिन अब उसी सिलिंडर के लिए 915 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
भिवानी गैस एजेंसी के संचालक एवं जिला गैस एजेंसी डिस्टीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी दिलबाग सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर दिया जा रहा है। गैस की उपलब्धता के अनुसार ही उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता गैस की बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से करा सकते हैं लेकिन दोनों ही स्थितियों में 25 दिन का अंतर अनिवार्य है उसके बाद ही बुकिंग मान्य होगी।
Trending Videos