सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Compensation for Rs 350 crore cotton and Rs 85 crore mustard is pending: Rajbir Fartiya

350 करोड़ कपास और 85 करोड़ सरसों का मुआवजा लंबित : राजबीर फरटिया

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Compensation for Rs 350 crore cotton and Rs 85 crore mustard is pending: Rajbir Fartiya
विधानसभा सत्र में लोहारू हलके की मांग रखते विधायक राजबीर फरटिया। स्वयं
विज्ञापन
लोहारू। विधानसभा के बजट सत्र में लोहारू विधायक राजबीर फरटिया ने सरकार के दावों को सिरे से खारिज करते हुए लोहारू क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा सदन के पटल पर उठाया। उन्होंने भिवानी-चरखी दादरी के लंबित 350 करोड़ रुपये कपास और 85 करोड़ रुपये सरसों मुआवजे का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।
Trending Videos

विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक कलम से 1600 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर किसानों को सम्मान दिया था जबकि आज किसान मुआवजे के लिए दर-दर की ठोकरें खाने और काली होली मनाने को मजबूर है। उन्होंने पाजू, डमकौरा, लाढ़ावास और सोरदा माइनर की बदहाली का जिक्र करते हुए मानसून से पूर्व डि-सिल्टिंग और रिमोल्डिंग कराने की पुरजोर मांग की ताकि नहरों के अंतिम छोर तक पानी की बूंद पहुंच सके। वहीं व्यापारियों की पीड़ा व्यक्त करते हुए विधायक ने प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल को अन्याय का माध्यम करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed