फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress district president buried a BJP flag in a garbage heap in bhiwani

भिवानी: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कचरे के ढेर में गाड़ दिया बीजेपी का झंडा, सरकार को दी एक सप्ताह की चेतावनी

Mon, 17 Aug 2026 04:20 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 17 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी की अगुवाई में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने शहर में जमा कचरे के ढेरों पर बीजेपी के झंडे लगाकर सरकार की कार्यशैली पर रोष जताया और नारेबाजी की।

विज्ञापन
Congress district president buried a BJP flag in a garbage heap in bhiwani
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कचरे के ढेर में गाड़ दिया बीजेपी का झंडा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब राजनीतिक रुख कर लिया है। भिवानी शहर में चारों ओर लगे कूड़े के ढेर और चरमराती सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी की अगुवाई में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने शहर में जमा कचरे के ढेरों पर बीजेपी के झंडे लगाकर सरकार की कार्यशैली पर रोष जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान शहर की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सफाई कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो पार्टी कचरे से भरी ट्रॉलियां जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के आवासों के बाहर खाली करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि आज पूरी भिवानी कचरे के ढेरों से अट चुकी है और शहरवासियों पर बीमारियों का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। हमारे प्रदर्शन का उद्देश्य किसी प्रतीक का अनादर करना नहीं, बल्कि सोई हुई भाजपा सरकार को उसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अहसास कराना है। राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है, फिर भी आमजन को गंदगी और बदबू के साए में जीने के लिए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed