{"_id":"6a820b3e0cfc1a2792055d7f","slug":"songs-of-freedom-ignited-a-spirit-of-patriotism-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155522-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आजादी के तरानों ने जगाया देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आजादी के तरानों ने जगाया देशभक्ति का जोश
विज्ञापन
भीम खेल परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण करते राज्यसभा सदस्य स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भीम खेल परिसर में शुक्रवार देर शाम बारिश के बाद जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का स्थल बदलना पड़ा। समारोह जिमनास्टिक हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान आजादी के तरानों ने देशभक्ति का जोश जगाया गया।
समारोह में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लाखों वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है। इसलिए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बराला ने नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
बराला ने उपायुक्त साहिल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुतियां दीं। परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया। परेड में हरियाणा पुलिस पुरुष बल की टुकड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अव्वल रहे।
गोलपुरा स्कूल में देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सचिन जैन, सीईओ हमारा अपना फाउंडेशन एवं वर्धमान ज्वेलर्स के अध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये की राशि उपहार स्वरूप भेंट की। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक दरिया सिंह ने पूर्व कप्तान चंद्रभान और ओमप्रकाश के सहयोग से ध्वजारोहण किया।
अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन विजेंद्र सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मानसी ने योग की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। प्राचार्य दिलबाग सिंह बाजिया ने सभी अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार जताया।