फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Changes to PPP made easier; work will now be completed in 3 to 40 days.

Bhiwani News: पीपीपी में बदलाव आसान, अब तीन से 40 दिन में होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Changes to PPP made easier; work will now be completed in 3 to 40 days.
लघु सचिवालय में ​स्थित सरल केंद्र। 
भिवानी। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अब किसी भी प्रकार का बदलाव तय समय-सीमा के तहत होगा। क्रीड (नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग) ने इसके लिए नए समय-सीमा के नियम जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार पीपीपी में अलग-अलग तरह के बदलाव के लिए तीन दिन से लेकर 30 या 40 दिन तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के बाद नागरिकों को तय समय-सीमा तक इंतजार करना होगा और इसके लिए क्रीड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्रीड ने पीपीपी में संशोधन और बदलाव के लिए नई समय-सीमा जारी की है। इससे लाखों परिवारों के लिए जन्मतिथि, वाहन संबंधी विवरण, बिजली कनेक्शन की स्थिति या अन्य व्यक्तिगत विवरणों में संशोधन करवाना आसान होगा।
विज्ञापन

क्रीड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में विभिन्न प्रकार के बदलावों के लिए लगने वाले अनुमानित समय को स्पष्ट किया गया है। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को अपने आवेदन के निस्तारण को लेकर पहले से जानकारी रहेगी। यह पहल नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ से बचाने और उनके समय की बचत करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी में अब तय समय में होगी समस्या दूर
परिवार पहचान पत्र हरियाणा में प्रत्येक परिवार की यूनिक पहचान और उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड है। इसमें दर्ज जानकारी का सही और अद्यतन होना जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं की पात्रता निर्धारित होती है। पीपीपी में दर्ज गलतियों या समय के साथ हुए बदलावों जैसे विवाह, मृत्यु या पते में परिवर्तन को ठीक करवाने में नागरिकों को पहले यह स्पष्ट नहीं होता था कि आवेदन पूरा होने में कितना समय लगेगा। नई समय-सीमा तय होने से नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार योजना बना सकेंगे और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

पीपीपी में दस तरह के बदलाव के लिए तय हुआ समय
क्रीड ने कुल दस प्रकार के प्रमुख बदलावों को सूचीबद्ध किया है और इनके लिए लगने वाले समय का अनुमान दिया है। इनमें जन्मतिथि के सत्यापन और वाहन हटाने की रिक्वेस्ट में सबसे अधिक समय लगेगा। इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा होने में करीब 30 से 40 दिन का समय लग सकता है। जन्मतिथि के सत्यापन में स्कूल रिकॉर्ड, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों से मिलान की आवश्यकता होती है। वहीं वाहन संबंधी रिक्वेस्ट में परिवहन विभाग के रिकॉर्ड और स्वामित्व के प्रमाण का सत्यापन शामिल होता है।

बिजली कनेक्शन हटवाने व सत्यापन में लगेंगे 20 से 30 दिन
पीपीपी में बिजली कनेक्शन हटवाने या सत्यापित करवाने की प्रक्रिया में 20 से 30 दिन का अनुमानित समय लग सकता है। यह प्रक्रिया बिजली निगम के रिकॉर्ड से सत्यापन और उपभोक्ता की वर्तमान स्थिति की जांच पर निर्भर करती है। परिवार आईडी से अनचाहा सदस्य हटवाने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। ये ऐसे बदलाव हैं जिनमें अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है।

पीपीपी में मृत व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए लगेंगे 7 से 10 दिन
पीपीपी में कुछ बदलावों के लिए कम समय निर्धारित किया गया है। किसी सदस्य की मृत्यु दर्ज करवाने में सात से 10 दिन का समय लगेगा। यह संवेदनशील और महत्वपूर्ण जानकारी है जिसका त्वरित अपडेट सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि मृतक के परिवार को संबंधित लाभ या औपचारिकताओं को पूरा करने में देरी न हो।

पीपीपी में मात्र तीन से चार दिन में बदल जाएगा जीवनसाथी
परिवार पहचान पत्र में सबसे कम समय लगने वाले बदलावों में जीवनसाथी परिवर्तन शामिल है। इसके लिए तीन से चार दिन का समय लगेगा। यह प्रक्रिया विवाह प्रमाणपत्र या अन्य संबंधित दस्तावेज के आधार पर पूरी की जा सकती है। इसी प्रकार तलाक के बाद सदस्य को अलग करने का अनुरोध, विवाह के बाद सदस्य को अलग करने का अनुरोध, वैवाहिक स्थिति सत्यापन और पते का सत्यापन पूरा होने में पांच से छह दिन का अनुमानित समय लगेगा।

किस काम के लिए लगेगा कितना समय
जन्म तिथि सत्यापन - 30 से 40 दिन
वाहन हटवाने की रिक्वेस्ट - 30 से 40 दिन
बिजली कनेक्शन हटवाने व सत्यापन - 20 से 30 दिन
पीपीपी में अनचाहा सदस्य हटवाना - 15 से 20 दिन
मृत्यु दर्ज कराना - 7 से 10 दिन
जीवन साथी परिवर्तन - 3 से 4 दिन
तलाक के बाद अलग करने का अनुरोध - 5 से 6 दिन
विवाह के बाद अलग करने का अनुरोध - 5 से 6 दिन
वैवाहिक स्थिति सत्यापन - 5 से 6 दिन
पते का सत्यापन - 5 से 6 दिन
पीपीपी में बदलाव के लिए तय समय-सीमा का करना होगा इंतजार
क्रीड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी बदलाव के आवेदन के बाद नागरिकों को तय समय सीमा तक इंतजार करना होगा। यह तय समय सीमा लोगों के आवेदनों को तत्परता से निदान कराने और कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायक रहेगी। पीपीपी के बदलावों की सत्यापन की आवश्यकताओं के अनुसार समय में कुछ बदलाव हो सकता है।


किसी भी बदलाव के आवेदन के बाद नागरिकों को तय समय सीमा तक इंतजार करना होगा। यह तय समय सीमा लोगों के आवेदनों को तत्परता से निदान कराने और कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायक रहेगी। पीपीपी के बदलावों की सत्यापन की आवश्यकताओं के अनुसार समय में कुछ बदलाव हो सकता है। -संदीप वशिष्ठ, जिला समन्वयक, मानव एवं सूचना संसाधन विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed