{"_id":"6a82085de9d5fa3fce02524a","slug":"honorary-lieutenant-prithvi-singh-passes-away-at-the-age-of-85-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155542-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पृथ्वी सिंह का 85 वर्ष की आयु में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पृथ्वी सिंह का 85 वर्ष की आयु में निधन
विज्ञापन
परिजन को तिरंगा प्रदान करते सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पृथ्वी सिंह का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गांव सरल निवासी पूर्व सैनिक पृथ्वी सिंह 15 अगस्त को हिसार स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान चल बसे। उनके निधन पर ग्रामीणों और भूत पूर्व सैनिकों ने नम आंखों से विदाई दी।
पृथ्वी सिंह अचानक अस्वस्थ हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गांव सरल पहुंचे। अन्य पूर्व सैनिक भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए। सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगे के साथ पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर देश सेवा में उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहता है। उनके ज्येष्ठ पुत्र और पूर्व सैनिक ओमबीर जटान ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में कैप्टन नौरंग सिंह आलमपुर और कैप्टन चंद्र भान पिंजोखरा शामिल थे। सूबेदार चांदवीर सिंह सिंह और सूबेदार बिजेंद्र भी मौजूद थे। कमल सिंह झांवरी, हवलदार रामबीर, राजेश थिलौड़, नायक रामचन्द्र और इंद्रसिंह बागनवाला ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।