{"_id":"6a8207d958c711dabb0438b7","slug":"ba-third-year-student-goes-missing-after-visiting-temple-for-prayers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155526-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पूजा के लिए मंदिर गई बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पूजा के लिए मंदिर गई बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के नजदीकी गांव निवासी 21 वर्षीय बीए तृतीय वर्ष की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसकी बुआ के बेटे के मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया जिसमें युवती ने उसे ढूंढने की कोशिश न करने और प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाने की बात कही।
परिजनों को युवती के अपनी मर्जी से कहीं चले जाने या किसी के द्वारा उसे छिपाए जाने की आशंका है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। सदर थाने में दी शिकायत में गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वे दो बहन-भाई हैं। उसकी छोटी बहन की उम्र 21 साल है और वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। हालांकि वह पिछले करीब एक साल से कॉलेज नहीं गई थी।
उसकी बहन मंदिर जाने की बात कहकर घर से गई थी। जब वह वापस नहीं आई तो परिजन गांव के मंदिर में उसकी तलाश करने गए लेकिन वहां भी उसकी बहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसकी बुआ के बेटे के मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से उसकी बहन का मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि मुझे ढूंढने की कोशिश न करना और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज करवाना। इसके बाद परिजनों ने युवती की हर संभव तलाश की लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया।