सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Degree is not just a certificate, it is a symbol of knowledge, hard work and discipline: Deepti Dharmani

डिग्री केवल प्रमाणपत्र नहीं, ज्ञान, मेहनत और अनुशासन का प्रतीक : दीप्ति धर्माणी

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 25 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Degree is not just a certificate, it is a symbol of knowledge, hard work and discipline: Deepti Dharmani
आदर्श महिला महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्राओं को डि​ग्रियां प्रदान करती प्रो दी​प्ति  - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। डिग्री केवल एक प्रमाण पत्र नहीं बल्कि ज्ञान, मेहनत और अनुशासन का प्रतीक है। यह बात चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने शुक्रवार को आदर्श महिला महाविद्यालय के 20वें दीक्षांत एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में स्नातक व स्नातकोत्तर की छात्राओं को उपाधियां प्रदान करते हुए कही।
Trending Videos

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. दीप्ति धर्माणी के साथ श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार तथा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत की कुलपति प्रो. सुदेश छिकारा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि यह दिन छात्राओं के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्राएं हर क्षेत्र में अपने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम देश-प्रदेश में रोशन कर रही हैं।
प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि कौशल विकास भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने का संदेश दिया। वहीं प्रो. सुदेश छिकारा ने आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को सशक्त बनाकर समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता देती है।
उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह एक नई शुरुआत है, जहां से ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में करना है। अधिवक्ता शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि संस्कार, शिक्षा और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि संस्थान बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रबंधकारिणी के कोषाध्यक्ष सुंदर लाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव पवन केडिया, पवन बुवानीवाला, प्रीतम अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल और रामदेव तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed