{"_id":"6a399276a74e2113e10428db","slug":"dhanak-community-outraged-over-cancellation-of-kabir-jayanti-event-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152918-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कबीर जयंती कार्यक्रम रद्द करने पर भड़का धानक समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कबीर जयंती कार्यक्रम रद्द करने पर भड़का धानक समाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। 29 जून को भिवानी में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि कबीर जयंती कार्यक्रम को रद्द किए जाने पर धानक समाज में रोष व्याप्त है। सोमवार को बावड़ी गेट स्थित शिव धर्मशाला में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने सरकार के फैसले का विरोध जताया और कार्यक्रम को पूर्व निर्धारित तिथि पर दोबारा आयोजित कराने की मांग उठाई।
बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सज्जन खनगवाल ने की। सभा का मुख्य उद्देश्य प्रदेशस्तरीय संत शिरोमणि कबीर जयंती कार्यक्रम को अचानक रद्द किए जाने के विरोध में आगामी रणनीति तैयार करना था। इस दौरान धानक समाज के वरिष्ठ नेता भगवानदास कालिया ने सरकार के इस निर्णय पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे सर्व समाज का अपमान बताया।
बैठक के बाद धानक समाज का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ से उनके निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को समाज की नाराजगी और रोष से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने सकारात्मक रुख अपनाया। घनश्याम सर्राफ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर धानक समाज के प्रमुख नेताओं की मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष भिवानी में ही पूर्व निर्धारित तिथि और गरिमा के साथ प्रदेशस्तरीय संत कबीर साहब जयंती कार्यक्रम को दोबारा बहाल कर आयोजित कराने की पुरजोर वकालत की जाएगी। इस अवसर पर अनिल डाबला, अनिल पेंटर, सुरेंद्र इंदौरा, राजू पचेरवाल और सज्जन इटकाण मौजूद रहे।