सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers' sit-in at the SDM office continues for the seventh day; copies of the US trade deal were burned.

Bhiwani News: एसडीएम कार्यालय पर किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी, अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां फूंकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers' sit-in at the SDM office continues for the seventh day; copies of the US trade deal were burned.
तोशाम में धरनास्थल पर अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां जलाते किसान।
विज्ञापन
भिवानी। हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन कम मुआवजे पर लेने के विरोध में तोशाम स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान किसानों ने अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां फूंककर कथित कॉरपोरेट साठगांठ और भूमि अधिग्रहण नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों का आरोप है कि सरकार, प्रशासन और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के गठजोड़ के चलते भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया में बड़े स्तर पर हेरफेर किया गया है। इसी के विरोध में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को धरना स्थल पर किसानों ने अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही कॉरपोरेट साठगांठ के खिलाफ भी अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के संगठन महामंत्री राजपाल चाहर ने की जबकि संचालन जिला प्रधान भागू राम तोशाम ने किया। इस अवसर पर राज सिंह धनाना, जंगबीर अलखपुरा, कौर सिंह नंबरदार, रमेश चंद, सत्यवान सिंह, दयानंद फौजी और ईश्वर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed