सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Do not make people run around unnecessarily; ensure speedy resolution of feasible tasks: DMC.

लोगों को बेवजह चक्कर न कटवाएं, संभव कार्यों का करें शीघ्र समाधान : डीएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Do not make people run around unnecessarily; ensure speedy resolution of feasible tasks: DMC.
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में डीएमसी हरबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान डीएमसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को बेवजह चक्कर न कटवाए जाएं और जो कार्य संभव हैं उनका शीघ्र समाधान किया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो।

समाधान शिविर में बापोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला संतरा ने विरासत इंतकाल करवाने संबंधी शिकायत रखी। इस पर डीएमसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं नया बाजार निवासी ईश्वर द्वारा बिजली मीटर लगाने में अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायत पर सुनवाई करते हुए डीएमसी ने संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमसी के समक्ष पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने तालू लिंक ड्रेन से सरकंडों एवं झाड़ियों की सफाई करवाने, बडेसरा निवासी हवा सिंह ने खेत के लिए रास्ता दिलवाने, सेक्टर-13 निवासी रामकिशन शर्मा ने जर्जर मकान का सर्वे करवाने एवं ट्रांसफार्मर लगवाने, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने भिवानी शहर में खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन

हालु मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई करवाने, गैर सरकारी सदस्य अनिल सोलंकी ने नॉर्दन रेलवे पुल के साथ सर्विस रोड का सही ढंग से निर्माण करवाने तथा गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हलवासिया ने हालुवास में पेयजल समस्या के समाधान की शिकायत रखी।
बडेसरा निवासी सुंदर सिंह ने मकान में आग लगने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने और मुंढ़ाल खुर्द निवासी ऋषिकेश ने डाकघर में कथित गबन की जांच कराने की मांग रखी। राजीव कॉलोनी की जन कल्याण सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने नेताजी सुभाष चंद्र चौक की सड़क की मरम्मत तथा भगत सिंह चौक से नेताजी सुभाष चंद्र चौक तक बिजली के तारें दुरुस्त कराने की शिकायत दी। वहीं बापोड़ा निवासी वेद प्रकाश ने सोलर सब्सिडी, रतेरा निवासी रमन कुमार एवं सुखविंदर ने गली से अवैध कब्जे हटाने, बवानीखेड़ा निवासी अमरपाल एवं यशवंत ने क्षतिग्रस्त सोलर प्लेटें दोबारा लगवाने, बलियाली निवासी संतो देवी ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने तथा कृति नगर निवासी सुखबीर ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग उठाई।
इसी प्रकार आदर्श नगर निवासी राजकुमार ने मकान नंबर 24-ए एवं 23-बी की फाइल निकलवाने, चैनपुरा निवासी सूरजभान ने फिरनी व जोहड़ पर हुए अवैध कब्जे हटवाने, वार्ड नंबर-9 निवासी मंजू ने सीवर सफाई करवाने तथा बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने, विद्या नगर निवासी एक व्यक्ति ने मंदिर में लगे बड़े घंटों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने की शिकायत की। वहीं प्रमिला, अजय कुमार, अंगूरी देवी, नीलम, मोहित शर्मा, प्रियंका, शशि देवी और बिमला ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज आय कम करवाने संबंधी शिकायतें रखीं।
डीएमसी हरबीर सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed