{"_id":"60f877ed8ebc3e6d1733553e","slug":"due-to-non-receipt-of-salary-teachers-locked-the-school-gate-bhiwani-news-hsr606658720","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में वेतन न मिलने को लेकर शिक्षकों न जड़ा मुख्य द्वार को ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में वेतन न मिलने को लेकर शिक्षकों न जड़ा मुख्य द्वार को ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो: 16
वेतन न मिलने पर शिक्षकों ने जड़ा विद्यालय के गेट पर ताला
- थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर खुलवाया ताला
संवाद न्यूज एजेंसी
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा के एक निजी स्कूल में कार्य कर चुके शिक्षकों को उनके कार्यकाल का वेतन न दिए जाने पर पूर्व शिक्षकों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। ताला जड़ने वाले शिक्षकों सुमित कुमार, साहिल व श्वेता ने स्कूल संचालक के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने बताया कि उनका बीते वर्ष का हजारों रुपये बकाया है। क्योंकि उन्हें विद्यालय द्वारा वेतन नहीं दिया गया और आज कल करके उन्हें चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
शिक्षिका श्वेता ने बताया कि उसके बेटे की एसएलसी भी नहीं दी जा रही। स्कूल प्रशासन द्वारा रुपयों की मांग की जा रही है जबकि उनका वेतन स्कूल की तरफ बनता है। वेतन दिए जाने के नाम पर भी उन्हें कमीशन देना पड़ता है। वेतन व एसएलसी से आहत होकर उन्होंने ताला जड़ दिया। ताला जड़ने की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के आश्वासन पर ताला खोला।
पूर्व शिक्षकों ने बताया कि वो एक साल से स्कूल प्रबंधन के पास अपने रुपये के लिए चक्कर लगा रहे हैं। जिनको आजकल-आजकल करके चक्कर कटवाए जा रहे हैं। पिछले साल भी हमारे द्वारा ही ताला ओर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बीच-बचाव कर हमारा समझौता करके स्कूल प्रबंधन द्वारा एक माह में पैसे देने का आश्वासन दिया गया था।
एलबीएस इंटरनेशनल स्कूल के उप-प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि अभी कुछ दिन स्कूल खुले हैं। जल्द ही इनको वेतन दिया जाएगा। थाना प्रबंधक रविन्द्र कुमार ने बताया कि थाना में विद्यालय डायरेक्टर संजय बामल, उप-प्रधानाचार्य अशोक कुमार व शिक्षकों के मध्य में समझौता कराया गया, जिसमें विद्यालय की तरफ से अगस्त में इनके खातों में वेतन डाले जाने पर सहमति बनी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X