फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water pressure reduced from 100 cusecs in the Ningana Feeder from the Bhiwani-Ghaggar Drain.

Bhiwani News: भिवानी-घग्गर ड्रेन से निंगाना फीडर में 100 क्यूसेक पानी का दबाव किया कम

Fri, 14 Aug 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Water pressure reduced from 100 cusecs in the Ningana Feeder from the Bhiwani-Ghaggar Drain.
बापोड़ा- बलियाली लिंक मार्ग पर भिवानी घग्गर ड्रेन का गंदा पानी निंगाना फीडर में डाला जा रहा। 
भिवानी। भिवानी-घग्गर ड्रेन से निंगाना फीडर में 100 क्यूसेक पानी का दबाव कम करने के लिए चार पंप चौबीसों घंटे ड्रेन के पानी को डायवर्ट करने में जुटे हैं। इतना ही नहीं किनारे टूटने के डर से किसान भी ड्रेन की खुद निगरानी यानी पेट्रोलिंग में लगे हैं वहीं सिंचाई विभाग ने भी पंपिंग क्षमता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तेज बारिश के बाद भिवानी-घग्गर ड्रेन में 300 क्यूसेक पानी की निकासी का दबाव बना है वहीं खेतों में भी बारिश का पानी अभी से जमा होने लगा है। जिले के 25 गांवों के खेतों से पानी निकासी का दबाव भी ड्रेन पर है।
विज्ञापन

भिवानी-घग्गर ड्रेन की क्षमता डेढ़ सौ से 200 क्यूसेक की है। ऐसे में खेतों के बरसाती पानी की निकासी और ग्रामीण आबादी क्षेत्र के जोहड़ों के पानी को लगातार ड्रेन में छोड़ा जा रहा है वहीं शहर का गंदा पानी भी ड्रेन में अतिरिक्त निकासी का दबाव बढ़ा रहा है। गांव दांग से बलियाली मार्ग पर निंगाना फीडर पर ड्रेन से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग ने चार पंपिंग मोटरें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पंपिंग मोटरें चौबीसों घंटे चलाई जा रही हैं जिससे करीब सौ क्यूसेक पानी ड्रेन से निंगाना फीडर में डाला जा रहा है। कुछ अर्से पहले ड्रेन से निंगाना फीडर पर 80 क्यूसेक पानी की निकासी का बंदोबस्त किया गया था, मगर तेज बारिश के बाद ड्रेन पर टूटने का खतरा बढ़ा तो निंगाना फीडर पर अतिरिक्त पंप लगाकर 20 क्यूसेक क्षमता और बढ़ाई गई।

गांव के जोहड़ों में ओवरफ्लो हो रहे किनारे, ड्रेन में हो रही निकासी
भिवानी-घग्गर ड्रेन में भिवानी शहर के अलावा गांव प्रेमनगर, तिगड़ाना, मिताथल, गुजरानी, घुसकानी, जाटूलुहारी, धनाना, रतेरा, जताई, बलियाली, दांग खुर्द, दांग कलां सहित करीब 25 से अधिक गांवों का बारिश का पानी डाला जा रहा है। इस समय गांव के जोहड़ ओवरफ्लो हो रहे हैं जिनके पानी की निकासी भी ड्रेन व नहरों में ही हो रही है। वहीं खेतों में जलभराव के हालात ना बने इसके लिए भी सिंचाई विभाग ने पाइप लाइन डाली हुई है जिसका पानी भी विभाग द्वारा बनाए गए चैंबरों में पहुंच रहा है। ये पानी भी पंपिंग स्टेशनों के जरिए ड्रेन में ही डाला जा रहा है।


भिवानी-घग्गर ड्रेन से निंगाना फीडर में करीब 100 क्यूसेक पानी की निकासी कराई जा रही है। इसके लिए बलियाली से दांग खुर्द मार्ग पर निंगाना फीडर पर पंपिंग स्टेशन पर पहले 80 क्यूसेक क्षमता थी जिसे बढ़ाकर 100 क्यूसेक किया गया है। ड्रेन फिलहाल सुरक्षित है जिसके अतिरिक्त पानी को निंगाना फीडर में निकासी करा रहे हैं।
-नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता, मैकेनिकल डिविजन, सिंचाई विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed