{"_id":"6a7e2d07f3d49c31e206eeb3","slug":"inso-has-decided-to-form-a-joint-student-struggle-committee-in-haryana-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155453-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इनसो ने हरियाणा में सामूहिक छात्र संघर्ष समिति बनाने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इनसो ने हरियाणा में सामूहिक छात्र संघर्ष समिति बनाने का लिया निर्णय
Fri, 14 Aug 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते दिग्विजय सिंह चौटाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दिल्ली के जंतर-मंतर और झारखंड में हुए छात्र आंदोलन से प्रेरित होकर जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो ने एक बड़ा फैसला लिया है। इनसो ने प्रदेश भर में सामूहिक छात्र संघर्ष समिति बनाने का निर्णय किया है। इस समिति में सभी राजनीतिक दलों की छात्र इकाइयों को एकत्रित किया जाएगा।
जननायक जनता पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिंह ने भिवानी में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की दिशा व दशा बदलने में छात्रों की अहम भूमिका है। इनसो इस समिति के माध्यम से कांग्रेस की एनएसयूआई, कम्युनिस्ट पार्टियों की एसएफआई और भाजपा की एबीवीपी को साथ लाएगी।
अन्य छात्र संगठन भी इस मंच पर शामिल होंगे। समिति का नेतृत्व सामूहिक छात्र संघर्ष समिति के डेलीगेट के हाथ में होगा। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि वे खुद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमए राजनीति शास्त्र के छात्र हैं। वे विभिन्न विश्वविद्यालयों में जाकर छात्र हितों के लिए नेतृत्व तैयार करेंगे। यह आंदोलन अपनी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस संगठन की मुख्य मांगें छात्र संगठनों के चुनाव फिर से शुरू करवाना है। विभिन्न विश्वविद्यालयों में समान फीस के लिए फीस रेगुलेटरी बोर्ड बनाया जाएगा। टीचिंग और नॉन टीचिंग के खाली पदों को भरे जाने की भी मांग है। विश्वविद्यालयों के भगवाकरण को रोकना और समय पर रिजल्ट घोषित करना भी शामिल है। यह संगठन प्रदेश भर में छात्रों की इन मांगों को लेकर सक्रिय रहेगा।
दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि समिति का नेतृत्व इनसो से जुड़ा कोई नेता ही करे यह जरूरी नहीं है। अन्य दलों की छात्र इकाई का नेता भी इसका नेतृत्व कर सकता है। प्रदेश के सभी छात्र संगठनों की मांगें लगभग समान हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जैन-जी छात्रों ने अपनी एकता से केंद्र सरकार को झुकाया था। इसी प्रकार हरियाणा में भी छात्र अपनी मांगों के लिए आंदोलन करेंगे।