फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   'Har Ghar Tiranga' rally held in Kitlana; cleanliness drive conducted at the martyrs' memorial.

Bhiwani News: कितलाना में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर चलाया सफाई अभियान

Fri, 14 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga' rally held in Kitlana; cleanliness drive conducted at the martyrs' memorial.
भिवानी। गांव कितलाना स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में निकाली गई इस यात्रा में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने किया तथा प्राचार्य बिजेंद्र सिंह व सरपंच प्रतिनिधि मास्टर रतन ने की। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर गांव के शहीद स्मारक पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया और शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा एससी आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुजर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, मंडल प्रभारी राहुल नरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन वशिष्ठ और ग्राम सचिव राजेश भारद्वाज ने शिरकत की। कार्यक्रम में राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता धन सिंह, पीजीटी हिस्ट्री से पूजा, पीजीटी हिंदी से प्रमिला, पीजीटी अंग्रेजी से सविता, डीपी दिलबाग सिंह, जेबीटी हेड मीना और मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र में सामाजिक संगठनों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भिवानी। लाइनपार क्षेत्र में सेवा नगर स्थित सांई मार्केट से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जोगी समाज, मोदी विचार मंच, दक्ष प्रजापति सभा, महापंचायत और सैन समाज समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का मार्गदर्शन रेल अंडरपास महापंचायत के संयोजक रोहतास वर्मा ने किया। यात्रा की शुरुआत सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। कार्यक्रम में सोनिया अत्री और धनराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रमुख समाजसेवियों रामोतार जोगी, प्रजापति रामशरण ठेकेदार, रामसिंह वैद्य, रोहतास वर्मा, महेंद्र सिंह गुलिया और रिंकू तंवर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed