{"_id":"69efc72e3eab9c790805ce14","slug":"employees-wear-black-bands-to-protest-dcs-comments-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150324-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीसी पर टिप्पणी के विरोध में कर्मचारियों ने बांधी काले पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीसी पर टिप्पणी के विरोध में कर्मचारियों ने बांधी काले पट्टी
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर रोष जताते पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तोशाम। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल द्वारा पलवल के डीसी को “डांगर महकमे का छोटा अधिकारी” बताए जाने के विरोध में पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों में रोष फैल गया। इस बयान के खिलाफ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार पलवल के डीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ पूर्व में पशुपालन विभाग में सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व मंत्री की इस टिप्पणी को लेकर हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन ने कड़ा ऐतराज जताया है और राज्य के सभी पशु चिकित्सकों से आह्वान किया है कि वे जिला स्तर पर काले बिल्ले लगाकर अपने कार्य क्षेत्र में पशुओं का उपचार करें।
एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. सुरेश सांगवान ने कहा कि पूर्व मंत्री को शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक सरकार की पशु कल्याण नीतियों को पशुपालकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
ऐसे बयान विभाग और पशु चिकित्सकों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि पूर्व मंत्री अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और पशु चिकित्सकों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X