{"_id":"69e92ac43e1e9af30f0faf4f","slug":"female-players-allege-pti-installed-camera-in-changing-room-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150113-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला खिलाड़ियों का आरोप, पीटीआई ने लगाया चेंजिंग रूम में कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला खिलाड़ियों का आरोप, पीटीआई ने लगाया चेंजिंग रूम में कैमरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव खेड़ी दौलतपुर के एक राजकीय विद्यालय परिसर में महिला खिलाड़ियों के चेंंजिंग रूम में कैमरा लगाए जाने का मामला उजागर होते ही हड़कंप मच गया। पीटीआई पर कैमरे लगाने का आरोप महिला खिलाड़ियों ने लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पीटीआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
बुधवार को महिला खिलाड़ियों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद अभिभावकों में रोष फैल गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पीटीआई ने ही महिला खिलाड़ियों के चेंंजिंग रूम में कैमरा लगवाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय परिसर में एकत्रित हो गए और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा का स्थान होता है। ऐसे में इस तरह की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, बवानीखेड़ा जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पीटीआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कौन-कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही है।
गांव खेड़ी दौलतपुर के एक राजकीय विद्यालय परिसर में महिला खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाए जाने का मामला संज्ञान में है। यह घटना विद्यालय परिसर के बाहर की बताई जा रही है लेकिन संबंधित कर्मचारी राजकीय विद्यालय का है। इसलिए विभागीय स्तर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी, सतेंद्र सिंह
Trending Videos