{"_id":"69f1ec06b4b5281bff04dea1","slug":"video-development-works-worth-rs-1598-lakh-inaugurated-at-swarna-jayanti-park-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू के वॉर्ड नंबर 12 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में 15.98 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू के वॉर्ड नंबर 12 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में 15.98 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ
लोहारू नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में नगर पालिका द्वारा लगभग 15 लाख 98 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोहारू नगर पालिका के प्रधान प्रदीप बंटी तायल, जेई कृष्ण सैनी तथा उप प्रधान प्रतिनिधि विपिन सैनी की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विकास परियोजना के तहत पार्क में विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगों के लिए विशेष शेड, आधुनिक जिम उपकरण, टॉयलेट-बाथरूम की समुचित व्यवस्था, रैंप निर्माण तथा व्हीलचेयर की सुविधा शामिल है। इसके साथ ही पार्क में घूमने-फिरने के लिए ट्रैक भी तैयार किया जाएगा, जिससे आमजन के साथ-साथ दिव्यांगजन भी सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में समय व्यतीत कर सकें। प्रधान प्रदीप बंटी तायल ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य लोहारू शहर को बेहतर, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है। वार्ड नंबर 12 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में शुरू किए गए ये विकास कार्य विशेष रूप से दिव्यांगजनों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे हैं, ताकि समाज के हर वर्ग को समान सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर पार्षद राजेश सैनी, पार्षद महेश गांधी, पार्षद प्रतिनिधि रामबीर प्रजापत, जयसिंह सैनी, रवि सहित अन्य पार्षद प्रतिनिधि, कर्मचारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।