फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused in the Baljit murder case sent on one-day remand

Bhiwani News: बलजीत हत्याकांड के चार आरोपी एक दिन के रिमांड पर भेजे

Tue, 14 Jul 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four accused in the Baljit murder case sent on one-day remand
बवानीखेड़ा। पुलिस ने बलजीत हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी प्रीतम, संदीप, दीपक और राजकुमार को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बवानीखेड़ा प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि वार्ड-13 निवासी मोनू ने शिकायत दी थी कि करीब छह वर्ष पहले होली के दिन दो पक्षों में विवाद में सुरेश कुमारी और मनदीप की मौत हो गई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता पक्ष के दो लोगों को न्यायालय ने 20-20 वर्ष की सजा सुनाई थी। फिलहाल बलजीत और मोनू उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर थे। 12 जुलाई की रात बवानीखेड़ा पहुंचने पर आरोपियों ने साथियों के साथ लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बलजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed