फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three students were caught cheating in the 10th grade Hindi exam, and one invigilator was relieved of duty.

Bhiwani News: दसवीं के हिंदी विषय की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े, एक पर्यवेक्षक को किया कार्यभार मुक्त

Tue, 14 Jul 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three students were caught cheating in the 10th grade Hindi exam, and one invigilator was relieved of duty.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा में नकल के तीन मामले सामने आए, जबकि एक केंद्र पर दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहे फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया। बोर्ड ने मामले में प्रतिरूपण का मामला दर्ज किया है। वहीं परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि मंगलवार को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा में प्रदेशभर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 3612 परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड के उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। भिवानी के परीक्षा केंद्रों के साथ फतेहाबाद और हिसार के केंद्रों पर भी जांच की गई, जहां नकल के तीन मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद-7 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक अंजु रानी को संबंधित विषय की प्रवक्ता होने के कारण कार्यभार से मुक्त किया गया। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने भिवानी और चरखी-दादरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को सेकेंडरी की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर के 22 परीक्षा केंद्रों पर 439 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed