{"_id":"69b85b2c21f28d06980c35de","slug":"hollow-safety-broken-slabs-of-the-drain-at-the-narrow-turn-of-toshama-bypass-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148219-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुरक्षा खोखली... तोशाम बाईपास के संकरे मोड़ पर नाले के टूटे स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुरक्षा खोखली... तोशाम बाईपास के संकरे मोड़ पर नाले के टूटे स्लैब
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम बाईपास के संकरे मोड़ पर खुले और टूटे बरसाती नाले स्थानीय नागरिकों के लिए हादसों का डर बन गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान इन नालों का निर्माण किया था लेकिन उनकी सही कनेक्टिविटी और रखरखाव नहीं किया गया। कई जगह नाले के स्लैब टूट चुके हैं।
यह मार्ग भारी वाहनों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है जो हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र से होकर गुजरते हैं। स्थानीय निवासी शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। पहले भी इस मार्ग पर लावारिस पशु और दोपहिया वाहन चालक नालों में फंसकर चोटिल हो चुके हैं।
-- -- -- -- --
तोशाम बाईपास पर स्लैब टूटने से क्षतिग्रस्त नालों की तस्वीरों के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हरियाणा को शिकायत भेजी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिकारी इसकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। तोशाम बाईपास पर सड़कों के किनारे काफी रेत फैला है। इससे ये नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। निर्माण के बाद इनकी एक बार भी सफाई तक नहीं कराई गई है और न ही कहीं इनकी कनेक्टिविटी दी गई है। - शिवकुमार प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तोशाम बाईपास घनी आबादी से घिरा क्षेत्र हैं। इस मार्ग पर दिनरात भारी वाहनों की आवाजाही तो रहती ही है स्थानीय लोग भी आवागमन करते हैं। सड़कों के किनारे और घरों के आगे कई जगह पर नालों के स्लैब टूटे पड़े हैं जिनकी वजह से बच्चों को बाहर खेलने तक नहीं भेजते। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द समाधान किया जाए। - अशोक शर्मा, क्षेत्रवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर का तोशाम बाईपास पर बने बरसाती चैनल अपना अस्तित्व खो चुके हैं। संबंधित विभाग जल्द से जल्द इनको दुरुस्त कराए या फिर इन्हें नष्ट कर इनकी जगह नई लाइन डालने का प्रबंध करे। आवासीय क्षेत्र में इस तरह के नाले हादसों की वजह बन रहे हैं। जिला प्रशासन को इस पर कड़ा संज्ञान लेकर तत्परता से कदम उठाने चाहिए। - पुनीत तंवर, क्षेत्रवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तोशाम बाईपास का क्षेत्र दो वार्डों की हदबंदी में आता है लेकिन मुख्य सड़क बने बरसाती नालों की कोई भी सुध लेने को तैयार नहीं है। संबंधित विभाग के अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। नगर परिषद भी इन्हें अपनी हद से बाहर बता रहा है। जिला प्रशासन ही इसका समाधान कराए। - संजीव बॉबी, क्षेत्रवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान बरसाती पानी की निकासी के लिए चैनल का निर्माण कराया गया था। नगर परिषद केवल उन्हीं बरसाती नालों का रखरखाव करा रहा है जो उसकी हद में आते हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। - भवानी प्रताप चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
Trending Videos