{"_id":"69b90b48df3f6173400be8db","slug":"video-loharu-municipality-budget-meeting-boycotted-in-bhiwani-11-councilors-absent-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में लोहारू नगरपालिका की बजट बैठक का बहिष्कार, 11 पार्षद अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में लोहारू नगरपालिका की बजट बैठक का बहिष्कार, 11 पार्षद अनुपस्थित
लोहारू नगरपालिका की बजट बैठक नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को हुई। लेकिन अधिकांश पार्षदों की अनुपस्थिति के चलते बैठक विवादों में घिर गई। बैठक में नगरपालिका के प्रधान सहित केवल 5 पार्षद ही उपस्थित हुए, जबकि 11 पार्षदों ने अनुपस्थित दर्ज करवाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार लोहारू नगरपालिका में एक प्रधान, 14 निर्वाचित पार्षद और 2 मनोनीत पार्षद हैं। इसके बावजूद बजट जैसी महत्वपूर्ण बैठक में केवल 6 जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बैठक का बहिष्कार करने वाले पार्षदों ने बताया कि उन्होंने विभिन्न स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों में अनदेखी के विरोध में यह कदम उठाया है।
उनका कहना है कि पहले भी कई बार प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर उन्होंने बैठक से दूरी बनाई।
वहीं बैठक में मौजूद प्रधान और पार्षदों ने बजट से जुड़े कुछ बिंदुओं पर चर्चा की, लेकिन अधिकतर पार्षदों की गैरमौजूदगी के कारण विस्तृत विचार-विमर्श नहीं हो सका। अधिकारी स्तर पर बैठक में केवल सचिव तेजपाल और सूर्यदत्त तिवारी ही मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रधान और पार्षदों के बीच तालमेल की कमी और कार्यों को लेकर नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
स्थिति को देखते हुए बैठक को स्थगित कर दिया गया है और अब अगली बजट बैठक 25 मार्च को बुलाई गई है। नगरपालिका की इस स्थिति से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विकास कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।