Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Swadeshi Jagran Manch will celebrate the Hindu New Year in a grand manner in Bhiwani on March 19
{"_id":"69b91284a61e5990b4023ad6","slug":"video-swadeshi-jagran-manch-will-celebrate-the-hindu-new-year-in-a-grand-manner-in-bhiwani-on-march-19-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 19 मार्च को हिंदू नववर्ष को भव्य तरीके मनाएगा स्वदेशी जागरण मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 19 मार्च को हिंदू नववर्ष को भव्य तरीके मनाएगा स्वदेशी जागरण मंच
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष 19 मार्च को हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत) को भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को स्थानीय भगत सिंह चौक स्थित स्वदेशी जागरण मंच के कार्यालय व स्वावलंबन केंद्र में विभाग स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के भिवानी विभाग संयोजक अमित बंसल मुढ़ालिया ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की और समाज से अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के विभाग स्तर के तहत भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अमित बंसल मुंढ़ालिया ने बताया कि इस बार स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हिंदू वर्ष प्रांत स्तर पर मनाया जाएगा। इसी के तहत विभाग स्तर के तहत आने वाले भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी चारों जिलों में भी भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिसके तहत चारों जिलों को विशेषकर चौक-चौराहों को भव्य तरीके से भव्यता व भगवा से सजाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि पूरा शहर एक साथ इस दिन को मनाएगा, तो यह केवल एक त्योहार नहीं रहेगा, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और अखंडता का जीवंत प्रतीक बन जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराएं, दीप जलाएं और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से अवगत कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।