सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lawyers showed enthusiasm... Over 73 percent turnout in the Bar Council elections

Bhiwani News: अधिवक्ताओं ने दिखाया जोश...बार काउंसिल चुनाव में 73 फीसदी से अधिक मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lawyers showed enthusiasm... Over 73 percent turnout in the Bar Council elections
​भिवानी के कोर्ट परिसर में मतदान के लिए लगी अधिवक्ताओं की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी, तोशाम और लोहारू न्यायालय परिसरों में बुधवार को पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से ही अधिवक्ताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। जिले में कुल 73 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।
Trending Videos

भिवानी जिला न्यायालय परिसर में मतदान शांतिपूर्वक हुआ। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चारों तरफ पुलिस बल तैनात था। मतदान में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य था। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि तहसीलदार जयवीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया था और उनकी निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। भिवानी बार में कुल 2135 अधिवक्ताओं में से 1548 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम में कुल 89 मतदाता थे जिसमें लगभग 60 फीसदी ने शाम पांच बजे तक मतदान किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जयवीर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। मतदान के बाद मत पेटियों को चंडीगढ़ भेजा जाएगा। लोहारू कोर्ट परिसर में कुल 160 पंजीकृत मतदाताओं में से 143 ने मतदान किया। दोपहर दो बजे तक 85 मत पड़े थे और मतदान शाम चार बजे तक जारी रहा। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ वकीलों से लेकर युवा अधिवक्ताओं तक सभी में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed